Kausambi News: प्रेम विवाह को लेकर घरवालों से नाराज युवती टावर पर चढ़ी
कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि युवती चरवा थाना क्षेत्र के गोगही गांव की रहने वाली है। वह प्रेम विवाह को लेकर अपने घरवालों से नाराज थी। इसी नाराजगी के चलते शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह सिकंदरपुर बजहा गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।घटना की सूचना मिलने पर संदीपन घाट थाना प्रभारी नागेंद्र नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी युवती को समझाकर नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.