Kausambi News: प्रेम विवाह के बाद युवती मंगेतर संग फरार
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा निवासी युवक ने बताया कि उसने गांव की ही युवती से सात अगस्त 2026 को प्रेम विवाह किया था। इसके बाद पत्नी के साथ पिपरी इलाके में मौसी के यहां रहने लगा था। पीड़ित की मानें तो उसकी पत्नी की शादी पहले कोखराज गांव के उमेश कुमार के साथ तय हुई थी। पत्नी प्रेम विवाह के बाद भी लगातार उमेश से बातचीत करती थी। 21 अगस्त को वह मौसी के यहां से दो हजार रुपये नकद व गहने लेकर उमेश के साथ फरार हो गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.