Kausambi News: प्रेम पत्र लेने से मना करने पर युवती संग अभद्रता
कौशाम्बी, अक्टूबर 13 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 11 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी घास काटने खेतों की ओर गई थी। वहां गांव का ही रहने वाला अमन पुत्र इश्तियाक पहुंच गया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ने उसकी बेटी को प्रेम पत्र दिया। लेने से मना करने पर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। पीड़ित इसका उलाहना देने गया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसको भगा दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा का कहना है कि मुकदमे की विवेचना सर्किल अफसर करेंगे। फिलहाल अभियुक्त घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.