Kausambi News: प्रेमी संग नकदी-जेवर लेकर युवती लापता
कौशाम्बी, जुलाई 21 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती सोमवार को घर में रखे 15 हजार रुपये नकद और करीब तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के समय परिजन धान की रोपाई के लिए खेत गए थे। शाम को घर लौटने पर युवती के गायब मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि वह गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर कहीं चली गई है। पीड़ित पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मंगलवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.