कौशाम्बी, जुलाई 31 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 19 साल की बेटी 29 जुलाई की शाम घर से सड़क की ओर गई थी। वहां से सरायअकिल के सरैया निवासी रामचंद्र सरोज व चंदूपुर निवासी राकेश सरोज के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। पीड़ित के मुताबिक, उसे पता चला कि सरैया गांव के ही बुद्दुल से उसकी बिटिया बातचीत करती थी। बुद्दुल महाराष्ट्र के कल्यान में रहता है। उसी ने बेटी को भगवाया है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...