Kausambi News: प्रेमिका की विदाई से क्षुब्ध युवक ने खाया जहरीला पदार्थ
कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: पिपरी थाने के औधन गांव में प्रेमिका की विदाई से क्षुब्ध युवक ने शुक्रवार देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। औधन गांव निवासी एक युवक का पड़ोस की दूसरी बिरादरी की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी थी। शादी के बाद युवती ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया था। शुक्रवार को युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर उसकी विदाई कर दी। प्रेमिका के ससुराल जाने से क्षुब्ध युवक ने देर शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों में अफरातफरी मच गई। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.