कौशाम्बी, सितम्बर 20 -- Kausambi News: कौशाम्बी ब्लॉक की ग्राम पंचायत ऐगवा के प्राथमिक विद्यालय परभापर में लाखों रुपये की लागत से कराया गया शौचालय निर्माण कार्य वर्ष 2025 से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शौचालय की सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। डीएम डॉ. अमित पाल ने हर माह शिक्षा समिति की बैठक में विद्यालयों में निर्माणाधीन कार्यों को पूरा कराने पर विशेष जोर दिया है। बावजूद इसके ऐंगवा गांव के जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। ऐंगवा के मजरा परभापर गांव में प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए लाखों की लागत से वर्ष भर पहले शौचालय निर्माण ग्रामसभा के जिम्मेदारों ने शुरू कराया। साल भर से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। लंबे समय से अधूरे पड़े...