Kausambi News: प्राथमिक विद्यालय अढ़ौली में आयोजित हुई एसएमसी बैठक
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: सरसवां विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अढ़ौली में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के अभिभावकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय में अभिभावकों की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने अभिभावकों से बातचीत की और बच्चों की शिक्षा से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने, नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शैक्षिक प्रगति के प्रति सजग रहने के महत्व से अवगत कराया। बैठक के माध्यम से विद्यालय में सहयोगात्मक शिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। विद्यालय में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों ने सहभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.