कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: कोतवाली क्षेत्र के कोर्रों गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। ताला और खिड़की तोड़कर भीतर घुसे चोर खाद्यान व बर्तन आदि सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी शिक्षकों को शनिवार की सुबह हुई। प्रधानाध्यापिका नीतू देवी की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने जल्द ही खुलासा कराने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Araria News: कन्या प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर में चोरी व तोड़फोड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...