कौशाम्बी, अक्टूबर 16 -- Kausambi News: विकास खंड सिराथू के खनवारी ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी कार्यकाल खत्म होने के बाद बतौर प्रशासक कार्य करने को लेकर असमंजस में थीं। उन्होंने डीपीआरओ को पिछले दिनों प्रशासक पद से इस्तीफा प्रस्तुत किया था। डीपीआरओ ने मामला डीएम के संज्ञान में लाते हुए उन्हें जानकारी दी। डीएम डॉ. अमित पॉल ने इस्तीफे को मंजूर करते हुए उन्हें ग्राम प्रशासक पद से मुक्त करते हुए मामले की जानकारी सिराथू बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम सचिव को दे दी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पंचायत प्रतिनिधियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...