कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम उनके मोबाइल पर फोन आया। आरोपी ने कहा कि शराब पीने के लिए पांच सौ रुपये नहीं दिए तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।पीड़ित के मुताबिक, आरोपी सरायअकिल के बेरूई का रहने वाला बदमाश किस्म का व्यक्ति है। पहले भी कई बार वह रास्ते में रोककर रंगदारी की मांग कर चुका है। मना करने पर हत्या की धमकी देता है। पीड़ित ने बुधवार को इसकी शिकायत करारी पुलिस से की है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...