Kausambi News: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में हो रहा मछली का शिकार
कौशाम्बी, जुलाई 28 -- Kausambi News: मछलियों के शिकार पर प्रतिबंध होने के बावजूद शिकारी अवैध रूप से मछली पकड़ रहे हैं। सोमवार रात ग्रामीणों की सूचना पर पश्चिमशरीरा थाना पुलिस ने डेढ़ावल घाट से पिकअप में लदी 40 पेटी मछली बरामद की। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बाकी लोग भाग निकले। 30 जून से गंगा और यमुना नदियों में प्रजनन काल को देखते हुए मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद अवैध शिकार जारी रहने से मत्स्य संपदा के संरक्षण पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार की रात डेढ़ावल घाट में शिकार पिकअप वाहन लेकर पहुंचे। जाल के जरिए भारी मात्रा में मछली यमुना नदी से निकाली गई। यह भी पढ़ें- Orai News: प्रतिबंध के बावजूद यमुना में अवैध मछली शिकार ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। शिकारी पिकअप वाहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.