Kausambi News: पौधारोपण कर बच्चों को हरियाली संरक्षण का दिया संदेश
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी ने कंपोजिट विद्यालय कड़ा परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक किया कि प्रत्येक बच्चा अपने अभिभावक के माध्यम से घर, खेत या आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने बच्चों को बताया कि पौधे हैं तो जीवन है। वृक्ष न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने, वर्षा बढ़ाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बच्चों को पौधों की उपयोगिता बताते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव बनेगा। यह भी पढ़ें- Buxa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.