कौशाम्बी, सितम्बर 18 -- Kausambi News: पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लॉक के निजामपुर नौगीरा गांव में जन जागरूकता कर कुपोषण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। बाल विकास पोषाहार विभाग की ओर से रथ यात्रा निकाल कर गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीडीपीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि खाने में पोषण युक्त आहार के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों को फल सूखे मेवे व प्रोटीन युक्त आहार दें। पखवाड़े के अंतर्गत जीरो से पांच वर्ष के बच्चों का वजन लेकर कुपोषण के को प्रभाव को कम करने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...