Kausambi News: पोषण की मिसाल बनीं रोली कुशवाहा, उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मानित
कौशाम्बी, सितम्बर 25 -- Kausambi News: मनौरी, हिन्दुस्तान संवाद। चायल ब्लॉक के शेखपुर-रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को आयोजित आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम में पोषण एवं बाल विकास कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोली कुशवाहा को सम्मानित किया गया। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल और सीडीपीओ सतीश चन्द्र ने रोली कुशवाहा को सम्मानित किया।वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल की मजबूत कड़ी हैं। रोली कुशवाहा ने बच्चों के पोषण, नियमित निगरानी और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। सम्मान प्राप्त करने पर रोली कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.