Kausambi News: पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का एहसास
कौशाम्बी, सितम्बर 26 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने शनिवार को उपजिलाधिकारी मंझनपुर राजकुमार मौर्य के साथ थाना कौशाम्बी क्षेत्र के बिजिया तिराहा पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।एसपी ने दुकानदारों व आमजन से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने थाना प्रभारी को क्षेत्र में प्रभावी गश्त और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.