कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: महेवाघाट क्षेत्र के घोघपुरवा गांव का अनिल कुमार रविवार की सुबह दातून तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक डाल टूटने की वजह से वह नीचे आ गिरा। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन निजी वाहन की मदद से उसको मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...