Kausambi News: पेड़ पर लटकता मिला किशोर का शव
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- Kausambi News: किशोर का शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। करारी कोतवाली के बैशकांटी निवासी ज्ञान सरोज मेहनत मजदूरी करके परिजनों का भरण पोषण करता है। बुधवार की सुबह उसका 16 वर्षीय बेटा ननका घर से अचानक गायब हो गया। थोड़ी देर बाद गांव के लोग खेत की ओर गए तो पेड़ पर शव लटकता देख सन्न रह गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी होने पर परिजन भी बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोर ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसे लेकर परिजन कुछ स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि मामले की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.