Kausambi News: पेड़ की डालियां काटने पर सास-बहू को पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 9 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव की दुखली देवी पत्नी शिवकुमार सरोज ने बताया कि पड़ोसी संपत और जगपत के खेत की मेड़ पर करौंदा, नींबू व बबूल के पेड़ लगे हैं। इनकी डालियां उसके खेत में फैलने से जोताई-बोआई में परेशानी होती है। गुरुवार की सुबह उसकी सास राजकली अपने खेत की तरफ फैली डालियां काटने लगी। इसी बात को लेकर विपक्षी उसके घर आ गए व गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई की। सास राजकली बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें दांत काटकर जख्मी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगपत की पत्नी जगपतिया बेटी दुलारी देवी, पूजा देवी एवं संपत की बेटी आरुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.