Kausambi News: पेड़ कटवा रहे दबंगों ने वन दरोगा से की अभद्रता
कौशाम्बी, जुलाई 20 -- Kausambi News: करारी के परउवा गांव में सरकारी हरे पेड़ कटवा रहे दबंगों ने कार्रवाई करने पहुंचे वन दरोगा से गाली-गलौज की। वे तो हाथापाई पर भी उतर आए थे। इस दौरान दरोगा ने मौके से हटकर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वन दरोगा अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार की शाम सरकारी हरे पेड़ काटे जाने की सूचना पर वह परउवा मजरा बजहा खुर्रमपुर पहुंचे। वहां देखा कि गांव का ही वेद प्रकाश त्रिपाठी मजदूरों को लगाकर गूलर के दो व जामुन का एक पेड़ कटवा रहा था। कट चुकी लकड़ी सुरक्षित करने के लिए गट्ठर में बांधी जा रही थी। दरोगा के मुताबिक, कार्रवाई शुरू करने पर आरोपी ने वेद प्रकाश त्रिपाठी ने दो श्रमिकों के साथ मिलकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पिटाई की धमकी दी। वह हाथा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.