कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 27360 अभ्यर्थियों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा को नकल विहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजा कर लिए गए हैं। परीक्षा से पूर्व शनिवार को अफसरों से पेट परीक्षा के लिए बनाए गए सेंटरों का बारीकी से निरीक्षण किया, जो खामियां थीं, उनको दुरुस्त कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एलबी मौर्य भी लगातार सेंटरों का निरीक्षण करते रहे। केंद्रों पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी ...