Kausambi News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भांजों पर दर्ज हुआ मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: मूरतगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख मो. सऊद के भांजों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। आरोप है कि दोनों ने इमामगंज चौराहे पर लोहरा निवासी एक युवक को जानलेवा धमकी दी थी। ईंट से हमला किया था, जिससे पीड़ित की कार का कांच टूट गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी मो. अबु तलहा पुत्र स्व. निहाल अहमद का कहना है कि वह बुधवार की शाम करीब छह बजे अपनी क्रेटा कार से इमामगंज चौराहा खरीदारी करने गया था। वहां अपने ऑफिस में मौजूद लोहरा निवासी मो. शाद व सबलू पुत्रगण मो. आजम मिल गए। इन्होंने देखते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए कार लेकर भागा तो आरोपियों ने ईंट से हमला कर दिया। इससे पीड़ित की कार का कांच टूट गया। पीड़ित ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.