कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा निवासी मनोज कुमार पूर्व चायल ब्लॉक प्रमुख सोनू कुमार के भाई हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम वह बाइक में स्थानीय पंप पर पेट्रोल भरवाने गए थे। पंप के पास ही एक कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार चार अज्ञात लोगों ने बेरहमी से पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र नागर ने आरोपियों की पहचान कराकर कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...