कौशाम्बी, अगस्त 5 -- Kausambi News: गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद। सावन माह में भगवान शिव के प्रति आस्था का अद्भुत उत्साह बुधवार को पूरब शरीरा कस्बे में देखने को मिला। कांवरिया संघ के अध्यक्ष राघव पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्त गाजे-बाजे और जयघोष के साथ झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। बाबा धाम यात्रा शुरू होने से पहले शिवभक्तों ने नगर भ्रमण किया। पूरे मार्ग में बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।नगर भ्रमण के बाद सभी कांवरिया मां झारखंडी मंदिर पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए।यात्रा यह भी पढ़ें- 25 शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना में अंगद पांडेय, सोनी सिंह, अजीत सिंह, आदर्श, दीपांशु, सूरज, अविना...