Kausambi News: पूजा करने जा रही महिला को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 18 -- Kausambi News: संदीपनघाट के उजिहिनी आइमा गांव की पूनम देवी पत्नी अजीत गुरुवार की सुबह पूजा करने जा रही थी। पानी बहाने को लेकर उसकी देवरानी सविता व छोटू उर्फ जगदीश ने गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। वह कुछ नहीं बोली। शुक्रवार को जब वह पूजा के लिए निकली तो उसको दोबारा गाली-गलौज किया। इसका उसने विरोध किया तो सविता व छोटू उर्फ जगदीश ने उसको लाठी व डंडा से जमकर पीटा। इससे उसको चोटें आई। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पूनम देवी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.