कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। टेवां स्थित पुलिस लाइन में बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने पुलिस कर्मियों की परेड कराई। परेड के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन का निरीक्षण किया। बेहतर टर्नआउट व अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा तथा अनुशासन के साथ करने की सलाह दी। इसके अलावा पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...