कौशाम्बी, अगस्त 4 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में हुई मोबाइल छिनैती की घटना के एक आरोपी को सोमवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई के दौरान उसे पैर में गोली लगी। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। एक अन्य बदमाश की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पकड़ा गया बदमाश लूट की घटना में भी शामिल रहा है। कसेंदा निवासी तौसीफ अहमद पुत्र स्व. सगीर अहमद ने बताया कि 31 जुलाई की रात वह घर के समीप सड़क किनारे खड़ा होकर किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। तभी प्रयागराज की तरफ से आई मोटर साइकिल पर सवार तीन युवक मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। ग्रामीणों ने एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया था। पुलिस उसका चालान कर चुकी है। फरार दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। सोमवार रात उपनिरीक्षक विधान चंद्र राय के नेतृत्व में प...