Kausambi News: पुलिस परिवार के बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
कौशाम्बी, सितम्बर 5 -- Kausambi News: जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार रात भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चों ने गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन व बाल लीलाओं पर आधारित मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा जन्माष्टमी की झांकियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक अभिरुचि का प्रदर्शन किया। पुलिस लाइन परिसर में उत्साह, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जुड़ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.