कौशाम्बी, जुलाई 26 -- Kausambi News: एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर रविवार को जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में हिस्ट्रीशीटरों का सघन सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों एवं हल्का प्रभारियों की टीमों ने हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति, आय के स्रोत, गतिविधियों और जमानतदारों की विस्तृत जानकारी ली। एसपी के मुताबिक, अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि वे किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों। पुलिस अधिकारियों ने हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग करने के निर्देश दिए गए।डीएसपी क्राइम अरुण शुक्ला ने कहा कि जनपद पुलिस द्वारा अपराध...