Kausambi News: पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह में दो गिरफ्तार
कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोखराज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के मामले में वांछित अनिकेत गौतम निवासी मनकपुर, थाना अरौल जनपद कानपुर नगर को पकड़ा। 16 अगस्त को नाबालिग के स्कूल जाने के बाद घर नहीं लौटने पर पिता ने कोखराज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, कौशाम्बी थाना पुलिस ने वारंट के मामले में नौसाद हुसैन निवासी हजियापुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.