Kausambi News: पुलिस कर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली के दिए टिप्स
कौशाम्बी, सितम्बर 22 -- Kausambi News: पुलिस कर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर मंगलवार को एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरिओम सिंह ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए। उन्होंने संतुलित व पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। साथ ही काम के दौरान होने वाले तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के उपाय बताए। पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, प्रतिसार निरीक्षक देवपाल समेत पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.