Kausambi News: पुलिस कर्मियों को दिया प्राथमिक अग्निशमन का प्रशिक्षण
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- Kausambi News: अग्निशमन एवं आपात सेवा के महानिदेशक के आदेश और मुख्य अग्निशमन अधिकारी कौशाम्बी के निर्देशन में रविवार को जिले के विभिन्न थानों व पुलिस चौकियों पर प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों को अग्निशामक यंत्रों के संचालन एवं सुरक्षित उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने आग लगने के कारणों, शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने तथा आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों को त्वरित अग्निशमन कार्रवाई, जन-धन की सुरक्षा और आग को फैलने से रोकने के उपाय भी बताए गए। अभियान का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपात परिस्थितियों में सुरक्षित और प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्षम बनाना रहा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: गंभीर हालत में मिले युवक की मौत,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.