कौशाम्बी, जुलाई 29 -- Kausambi News: कड़ाधाम थाना क्षेत्र के अलीपुरजीता-हाथगांव मार्ग स्थित पुलिया के पास मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग बारात से लौटकर रतनसेनपुर जा रही थी। इसी दौरान अलीपुरजीता पुलिया के पास चालक रवि मौर्य निवासी रतनसेनपुर, थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर वाहन से नियंत्रण खो बैठा,जिससे कार पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में रवि मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना कड़ाधाम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भिजवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...