Kausambi News: पुरानी रंजिश में 12 वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला, प्रयागराज रेफर
कौशाम्बी, अक्टूबर 17 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के फरीदपुर टप्पा मलाक गांव में बुधवार रात दुर्गा पूजा देखकर लौटे 12 वर्षीय मासूम उमंग सोनकर पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। घायल को एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरीदपुर टप्पा मलाक निवासी सुरेंद्र कुमार ने शनिवार को कोखराज थाने में दी तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही दबंगों ने उसके बेटे उमंग सोनकर को रात तकरीबन 11:30 बजे रास्ते में रोक लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे अधमरा कर दिया। बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई नीलू को भी पीटा गया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत में उसे एसआरएन अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.