कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: करारी कस्बा निवासी एक युवक के ऊपर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। करारी के आजाद नगर मोहल्ला निवासी मो. अरमान ने बताया कि गुरुवार की शाम वह स्थानीय चौराहे से घर जा रहा था। इंद्रानगर मोहल्ले में पहुंचते ही वहीं के रहने वाले हैप्पी, पुतला और सैद माया अपने सहयोगी अनस निवासी पारा हसनपुर के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इससे पीड़ित बेहोश हो गया। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज से आराम मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि गैर इरादतन हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...