कौशाम्बी, जुलाई 23 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव निवासी मनोज पुत्र नथई सरोज ने बताया कि बुधवार की सुबह वह घर से खेत जा रहा था। रास्ते में गांव का ही राजेंद्र उर्फ लड़कू अपने मकान के समीप मिल गया और पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने पिता मिठाई लाल सरोज के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संजय सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...