कौशाम्बी, सितम्बर 6 -- Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी प्रेम कुमार अग्रहरि ने बताया कि चार सितंबर की शाम पड़ोसी सगे भाई सौरभ व सचिन पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पीटा। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। एसएचओ जगदीश कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...