Kausambi News: पुरानी रंजिश में युवक को दौड़ाकर पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- Kausambi News: करारी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बट बंधुरी निवासी संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम वह सब्जी खरीदने गांव की रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में पड़ोसी सगे भाई जितेंद्र कुशवाहा, सुशील कुशवाहा व राज कुशवाहा मिल गए। पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.