कौशाम्बी, अगस्त 17 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र में दिलावलपुर चौराहे के पास रविवार शाम बेरहमी से पिटाई कर एक युवक की हत्या का प्रयास किया गया। पिटाई से उसको गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अजीजपुर निवासी हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि रविवार की शाम उनका बेटा टेंढ़ीमोड़ स्थित दुकान से घर लौट रहा था। दिलावलपुर चौराहा के पास कड़ा के सौरई बुजुर्ग निवासी दीपक सरोज, गोलू सरोज, भानू सरोज व इंद्रजीत सरोज ने मिलकर उसको रोक लिया और पुरानी बातों को लेकर गाली देने लगे। विरोध करने पर हाथ में पहले लोहे के चुल्ला और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने के कारण पीड़ित का पुत्र बेहोश होकर गिर पड़ा। शोरगुल पर लोग दौड़े तो हमलावर जानलेवा धमकी दे...