कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भागू का पुरवा निवासी शनि यादव ने बताया कि 13 अगस्त की शाम वह अपने दोस्तों पितंबर यादव व हरेंद्र यादव के साथ लेहदरी से घर लौट रहा था। रास्ते में भटपुरवा के समीप वहीं के रहने वाले सुजीत यादव, राजू, राजा व महराना निवासी अंकित यादव और अभिषेक यादव मिल गए। इन सभी ने मामूली बात पर गाली देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दोस्तों की पिटाई की। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी महेश सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...