कौशाम्बी, जुलाई 8 -- Kausambi News: चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा के चौराडीह गांव में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने खेत में धान की रोपाई कर रहे एक परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए।चौराडीह गांव निवासी छोटेलाल पुत्र सोहनलाल ने बताया कि गांव के एक परिवार से उसका काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह वह परिजनों के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के दो सगे भाई अपने दो साथियों के साथ खेत पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने खेत में लगाए गए लैना उखाड़कर फेंक दिए और मारपीट शुरु कर दी। छोटेलाल का आरोप है कि उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी छोटकी और पुत्रियां रीता, तन्नू और नंदनी को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीट दिया...