Kausambi News: पुरानी रंजिश में दंपती को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, सितम्बर 17 -- Kausambi News: चरवा दक्षिण थोक निवासी ऊषा देवी ने बताया कि 14 सितंबर की शाम पड़ोसी प्रकाश सरोज पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी व दामाद गिरीश निवासी सेवढ़ा थाना पिपरी के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति कुलदीप को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी विनय सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.