Kausambi News: पुरानी रंजिश में दंपती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
कौशाम्बी, जुलाई 7 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के मलाक भायल गांव की काजल देवी ने बताया कि रविवार को वह खेतों की ओर गई थी। रास्ते में पड़ोसी मंजीस पुत्र जीतलाल पहले से घात लगाकर बैठा था। पुरानी रंजिश को लेकर उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची तो आरोपी ने उसे घर में घुसकर भी पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे पति बब्लू सरोज की भी पिटाई की। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दंपती की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भाइयों-भौजाइयों ने युवती को पीटा, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.