Kausambi News: पुरानी रंजिश में अभद्रता करते हुए अधेड़ को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 9 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के डोंडापुर गांव निवासी कंधई लाल ने बताया कि पड़ोसी अवधेश से उसका मनमुटाव है। शनिवार की सुबह नातिन सृष्टि खेलते हुए अवधेश के घर चली गई थी। वह नातिन को बुलाने पहुंचा तो अवधेश की पत्नी धर्या देवी व बेटा दीपांशु गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी टीएन पांडेय ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.