कौशाम्बी, सितम्बर 3 -- Kausambi News: कोखराज के कसिया पश्चिम निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र सीताराम सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 17 अगस्त को उसका भतीजा सूरज पुत्र राजेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ पुणे गया था। 30 अगस्त को वहां से वापस आ गया। 31 अगस्त से वह लापता है। काफी खोजबीन की गई। सभी रिश्तेदारियों में पता किया गया, उसके दोस्तों से भी पूछा गया, लेकिन जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध दशा में युवक लापता, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...