Kausambi News: पिपरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- Kausambi News: पिपरी पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची को धक्का देकर फरार होने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी गांव में बकरी चोरी करने पहुंचे थे, लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर उसे धक्का देकर मौके से भाग निकले थे। पुलिस के अनुसार मोहम्मदपुर चायल निवासी गीता देवी ने गुरुवार को तहरीर देकर बताया था कि बाइक सवार दो युवकों ने उनकी आठ वर्षीय बेटी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने और बच्ची के शोर मचाने पर उसे धक्का देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना पिपरी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को रसूलपुर थाना चरवा निवासी धीरेन्द्र कुमार और सरमन राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.