Kausambi News: पिता व भाई ने युवक को घर में घुसकर पीटा
कौशाम्बी, अक्टूबर 2 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां गांव की आशा देवी ने बताया कि 30 सितंबर की रात रुपयों के लेनदेन और बंटवारे की बात को लेकर ससुर केशनलाल एवं देवर सोनू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़िता के पति अनिल सरोज की पिटाई की। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.