Kausambi News: पिता-पुत्र समेत तीन की पिटाई, केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 13 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के लाटपुर गांव की उर्मिला देवी ने बताया कि बुधवार को पानी बहाने की बात पर पड़ोसी सत्यनारायण गाली देने लगा। विरोध करने पर अपनी पत्नी विनीता, परिवार की संगीता एवं धनपतिया के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे पति धर्मवीर व बेटे मोहित को भी पीटा। ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.