Kausambi News: पिता-पुत्र पर कातिलाना हमला, छिनैती, मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन शाह आलमाबाद गांव की दुर्गावती पत्नी स्व. शिवलोचन मिश्रा ने बताया कि छह अप्रैल 2026 की सुबह पड़ोस में रहने वाले विपक्षियों ने गाली दी। विरोध करने पर घर में घुसकर बेटे अखिलेश मिश्रा व नाती शोभित पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने बेटे अखिलेश का मोबाइल छीन लिया। गृहस्थी का सामान तोड़ डाला। कई सामान उठा भी ले गए। ग्रामीणों ने किसी तरह कुनबे की जान बचाई। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। शुक्रवार को अदालत के आदेश पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपी अनिल, उसके भाई वीरेंद्र, पिता राजेंद्र, परिवार के अंकित, राधा, सुनीता, विनोद तथा 10 अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया। यह भी पढ़ें- सपा के पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद समेत 14 पर केस कोतवाल विनीत सिंह का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.