कौशाम्बी, अक्टूबर 25 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के सुखऊ का पूरा निवासी सुरेंद्र पटेल ने बताया कि शनिवार को पड़ोसी आशाराम अकारण उसके बेटे सूरज को गालियां देने लगा। विरोध करने पर अपने पुत्र विनय उर्फ मुकुल पटेल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...